Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsAsaduddin Owaisi Slams Tejashwi Yadav in Election Rally in Bishanpur
किशनगंज: अब सीमांचल का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री: असदुद्दीन ओवैसी

किशनगंज: अब सीमांचल का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री: असदुद्दीन ओवैसी

संक्षेप: बिशनपुर।निज संवाददाता एआईएमआईएम चीफ सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कोचाधामन प्रखंड

Sun, 2 Nov 2025 05:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बिशनपुर।निज संवाददाता एआईएमआईएम चीफ सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि 14 फ़ीसद वाला मुख्यमंत्री, 3.5फ़ीसद वाले को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करते है,इन्हें मुसलमानों का केवल वोट चाहिए,अब ओवैसी उपमुख्यमंत्री से राजी नहीं होगा,अब सीमांचल का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि ओवैसी एक्स्ट्रीमिस्ट चरमपंथी है, दाढ़ी और टोपी वाले को तेजस्वी चरमपंथी कहता है। पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद मैने भारत के पक्ष में बयान दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तब पाकिस्तान के लोगों ने मुझे चरमपंथी और आतंकी कहा था। तेजस्वी यादव पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है। और भागलपुर दंगा के आरोपी को राजद ने अवॉर्ड देने का काम किया। मुसलमानों के खिलाफ हो रहे जुल्म पर तेजस्वी एक शब्द नहीं बोलते। राजद ने एआईएमआईएम की कयादत को तोड़ने के लिए उनके चार विधायक को तोड़ा। पटना में बैठे लोग नहीं चाहते कि सीमांचल की जनता अपना फैसला खुद ले ।एमआईएम सीमांचल की हक की लड़ाई लड़ती आ रही है, यहां के लोगों को सियासी तौर पर जागरूक कर रही है। तेजस्वी हेलिकॉप्टर पर उड़ते है सीमांचल की जनता उन्हें जमीन पर ला देगी। मौके पर एमआईएम से कोचाधामन के प्रत्याशी सरवर आलम, पूर्व सांसद इम्तियाज जलील,पूर्व विधायक वारिश पठान,एमआईएम नेता शाहिद आलम, निवर्तमान विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज अस्फी गुड्डू, मुखिया शाहबाज आलम सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।