चित्रकला प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

नवगछिया में बीएलएससी महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। समारोह में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने पुरस्कार वितरण किया। पहले तीन स्थानों पर कैडेट संजू कुमारी, एसजीटी दीपक कुमार और कन्हैया कुमार रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

चित्रकला प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीएलएससी महाविद्यालय, नवगछिया, भागलपुर में साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति से नो टू ड्रग विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता 2026 का आयोजन हुआ। इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम पुरस्कार विजेता कैडेट संजू कुमारी, द्वितीय विजेता एसजीटी दीपक कुमार और कैडेट कन्हैया कुमार ने प्राप्त किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा महाविद्यालय पधारे और प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से हुई।

इसके बाद एसपी ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा के नियमों और नशा के दुष्प्रभावों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. दिनकर आचार्या, प्रो. अमरजीत सिंह, लेफ्टिनेंट तुषार कांत झा आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचित्रकला प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन