भागलपुर : समर कैंप में मंजूषा कला की बारीकियों को सीख रहे बच्चे
भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... अंग संस्कृति भवन परिसर में मंजूषा समर

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... अंग संस्कृति भवन परिसर में मंजूषा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में छोटे बच्चों को मंजूषा कला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंजूषा गुरु मनोज पंडित द्वारा संचालित कैंप में गर्मी छुट्टी के दौरान बच्चों को मंजूषा कला की बारीकियों को बताया जा रहा है। बच्चों को लाल, पीला व हरा रंग के मेलजोल से बिहुला विषहरी की गाथा, पर्यावरण, पौराणिक गाथा से जुड़ी कहानियों पर आधारित चित्र तैयार कराए जा रहे हैं। प्रशिक्षण ले रहे अंशु श्री ने बताया कि गर्मी की छुट्टी का सदुपयोग कर रहे हैं। छह जून तक कैंप का आयोजन होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


