
कटिहार: मोबाइल साईकिल बैटरी वगैरह की लूट मामले में एक गिरफ्तार
आजमनगर एक संवाददाता प्राणपुर थाना के अप्राथमिक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आजमनगर
आजमनगर एक संवाददाता प्राणपुर थाना के अप्राथमिक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आजमनगर आई प्राणपुर पुलिस ने बताया कि तरबूज के खेत में मोबाइल साइकिल बैटरी वगैरह लूट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि आजमनगर थाना क्षेत्र के किसी गांव में आरोपी छिपे हुए हैं। सूचना का सत्यापन के लिए पहुंचे तो आजमनगर पुलिस की सहायता से चंडी काली स्थान के पास से अप्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद संजर पिता मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी मोहम्मद संजर धवोल गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राणपुर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक बिट्टू कुमारी ने बताया कि मोहम्मद संजर लूट कांड के अप्राथमिक अभियुक्त है, जिसकी तलाश बहुत दिनों से की जा रही थी।
आजमनगर पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




