बांका : ज्वेलरी व्यवसायी के घर डकैती, पांच लाख की संपत्ति ले उड़ा बदमाश

Feb 17, 2026 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात को पांच नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी व्यवसायी राजा पोद्दार के घर लूटपाट की। बदमाशों ने करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और नकदी चुराई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बांका : ज्वेलरी व्यवसायी के घर डकैती, पांच लाख की संपत्ति ले उड़ा बदमाश

बांका, एक संवाददाता। शंभूगंज थाना क्षेत्र के शंभूगंज–खजुरी पथ पर डिग्री कॉलेज के समीप सोमवार देर रात करीब दो बजे पांच नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी व्यवसायी राजा पोद्दार के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने गृहस्वामी को कब्जे में लेकर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित राजा पोद्दार के अनुसार करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य सामान की लूट हुई है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर उपेंद्रनाथ वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मामले की जांच डॉग स्क्वॉड की मदद से की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।