Bhagalpur News: कटिहार : फलका में घर में घुसकर महिला को मारी गोली,जख्मी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: फलका थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जख्मी महिला की पहचान नीतू देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhagalpur News: कटिहार : फलका में घर में घुसकर महिला को मारी गोली,जख्मी

Bhagalpur News: ​फलका।एक संवाददाता बुधवार की देर रात फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर नहर समीप हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर एक पच्चीस वर्षीय महिला को गोली मार दी। गोली महिला की पीठ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।जख्मी महिला की पहचान नीतू देवी महेशपुर गांव निवासी के रूप में हुई है।घटना के बाद सभी बदमाश

घटना का विवरण

मौके से फरार हो गए।परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फलका लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।महिला का उपचार पूर्णिया के एक अस्पताल में चल रहा है।पुलिस ने मौके से फरार हो रहे एक बदमाश का बाइक भी जब्त किया है।

परिवार की स्थिति

गृहस्वामी वृद्ध नेपाली साह (79 वर्ष) के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे,जबकि बेटा और बहू नीतू अंदर कमरे में थे। देर रात छह से सात हथियारबंद बदमाश अचानक आ धमके। तीन बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को असलहे के बल पर बंधक बना लिया, जबकि अन्य ने कमरे का दरवाजा धक्का देकर तोड़ दिया और दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली सीधे नीतू की पीठ में जा लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।

पुलिस की कार्रवाई

​घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ-टू सुनील कुमार शर्मा,प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार सुमन सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा देर रात ही एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।गृहस्वामी ने गांव के ही कुछ लोगों के साथ चल रहे भूमि विवाद को हमले की वजह बताया है, वहीं दबी जुबान में कुछ स्थानीय लोग घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला भी बता रहे हैं।एसडीपीओ-टू सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

सामान्य प्रश्न

✦घटना कब हुई?−
घटना बुधवार की देर रात हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: कटिहार : फलका में घर में घुसकर महिला को मारी गोली,जख्मी