Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsArjit Shashwat Chaube Condemns Pro-Palestine Actions in Bhagalpur
फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले पर हो कड़ी कार्रवाई : अर्जित शाश्वत

फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले पर हो कड़ी कार्रवाई : अर्जित शाश्वत

संक्षेप:

भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने फिलिस्तीन

Sep 07, 2025 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने फिलिस्तीन का झंडा लहराने और उसके समर्थन में नारे लगाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह न केवल राष्ट्रहित के खिलाफ है, बल्कि भारत की सशक्त विदेश नीति पर सीधा प्रहार है। अर्जित ने कहा कि यह घटना विपक्ष की तुष्टिकरण की राजनीति का नतीजा है, जिसने युवाओं को गुमराह करने का काम किया है। भागलपुर की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश किसी कीमत पर सफल नहीं होगी। मैं जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि दोषी युवक पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।