अररिया: दुर्गा पूजा के मद्देनजर पदाधिकारियों और सरकारी कर्मियों की छुट्टी रद्द
अररिया जिले में दुर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर रहने का निर्देश दिया है और मजिस्ट्रेट...

अररिया, वरीय संवाददाता दुर्गापूजा को लेकर जिले में विधि व्यवस्था मनाए रखने के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों और सरकारी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सभी को मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जिला दण्डाधिकारी सह डीएम और एसपी के संयुक्तादेश से पूरे जिले में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों आदि की प्रतिनियुक्ति की गई है। संयुक्त आदेश में विधि व्यवस्था नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की हिदायत दी गयी है। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के परिचालन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की बात कही गयी है।
जिला परिवहन कार्यालय अररिया में कार्यरत मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, चलन्त दस्ता सिपाही एवं अन्य के साथ टीम बनाकर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इधर डीटीओ ने भी आदेश जारी कर सभी मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक चलन्त दस्ता सिपाही, मोटरयान निरीक्षक से जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाने की हिदायत दी है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पर मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत शमन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




