अररिया: अररिया की दमदार जीत, किशनगंज को 131 रनों से हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अररिया ने श्यामल सिन्हा अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में किशनगंज को 131 रनों से हराया। अररिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रन बनाए, जिसमें रौनक कुमार ने 60 रन बनाए। किशनगंज की टीम 179 रनों पर आउट हो गई। अररिया की गेंदबाजी में यक्षिन्द्र कुमार ने 3 विकेट लिए।

अररिया: अररिया की दमदार जीत, किशनगंज को 131 रनों से हराया

अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में अररिया ने किशनगंज को 131 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी पटना में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अररिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रौनक कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए।

इसके अलावा अरमान ने 39 तथा आर्यन ने 38 रनों का योगदान दिया। किशनगंज की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस साह ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि नैरित को 2 और निसार व नाज़ीफ को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज की टीम 40 ओवर में 179 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से शौर्य कुमार ने 59 रन और मानव राज ने 61 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान शमशाद ने 21 रन बनाए। अररिया की ओर से गेंदबाजी में यक्षिन्द्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। शहनाबाज़ को 2 विकेट मिले, जबकि पार्थ, किशु, कृष्णा और रौनक ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस जीत पर अररिया जिला क्रिकेट संघ की ओर से टीम के खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी गई है तथा आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।