ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरलखीसराय में RSS के वरिष्ठ प्रचारक पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला, पीट-पीटकर किया घायल

लखीसराय में RSS के वरिष्ठ प्रचारक पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला, पीट-पीटकर किया घायल

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामविलास शांडिल्य को सोमवार को लगभग दस लोगों ने पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। यह घटना तब हुई जब शहर के केएसएस कॉलेज के पास सुबह एक...

लखीसराय में RSS के वरिष्ठ प्रचारक पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला, पीट-पीटकर किया घायल
लखीसराय, एक संवाददाता।Mon, 21 Sep 2020 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामविलास शांडिल्य को सोमवार को लगभग दस लोगों ने पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। यह घटना तब हुई जब शहर के केएसएस कॉलेज के पास सुबह एक मारपीट की घटना में वे बीच-बचाव कर रहे थे।

घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इधर घटना के बाद से संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने साजिश के तहत हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि रामविलास शांडिल्य आरएसएस के राज्य स्तर के प्रतिनिधि रहे हैं। वे संघ के ही विंग पर्यावरण भारती के प्रांत संयोजक भी वर्तमान में हैं। वहीं पूर्व में वे पटना के प्रांत कार्यालय प्रमुख रह चुके हैं। 

रामविलास शांडिल्य ने बताया कि वे संघ के कार्य के उद्देश्य से केएसएस कॉलेज के समीप से गुजर रहे थे। तभी कुछ लोग वहां आपस में झगड़ रहे थे। हमने उन लोगों से अपील की कि झगड़ा नहीं करना चाहिए। तभी तकरीबन 10 की संख्या में असामाजिक तत्व उनके साथ ही झगड़ा करने लगे और पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास कुमार झा ने बताया कि उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। सीने में भी चोट आई हैं। आंख और कान में हल्के जख्म बन आए हैं। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

कार्रवाई नहीं तो होगा आंदोलन 
इधर घटना के बाद संघ के जिला स्तर के कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। संघ के विभाग कार्यवाह राजेश कुमार ने कहा कि उनकी हत्या के उद्देश्य से ऐसी घटना को असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया चुनावी माहौल की वजह से भी ऐसा किए जाने की संभावना है उन्होंने प्रशासन से मांग कि है कि अविलंब दोषी लोगों को चिन्हित कर कारवाई की जाए। ऐसा नहीं होता है आरएसएस कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें