खानकाह शहबाजिया में उर्स-ए-पाक मनाया गया, अमन-भाईचारे की मांगी दुआ
Mar 08, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में खानकाह-ए-शहबाजिया के पूर्व सज्जादानशीन हजरत सैयद शाह शफीउल आलम शफी शहबाजी का सालाना उर्स-ए-पाक मनाया गया। इस अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। सैयद शाह इंतेखाब आलम ने दरगाह शरीफ पर चादरपोशी की। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अमन, भाईचारे व तरक्की के लिए दुआ मांगी।

भागलपुर। खानकाह-ए-शहबाजिया के पूर्व सज्जादानशीन हजरत सैयद शाह शफीउल आलम शफी शहबाजी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक रविवार को अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खानकाह परिसर में इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया। सज्जादानशीन सैयद शाह इंतेखाब आलम शहबाजी ने पूर्व सज्जादानशीन की दरगाह शरीफ पर चादरपोशी की। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए, और देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा व तरक्की के लिए दुआ मांगी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


