
100 मीटर रेस बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस की चांदनी और बालक वर्ग में मनीष सोरेन प्रथम
हेब्रोन मिशन स्कूल, खड़गपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य पीसी प्रसाद के नेतृत्व में तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। पहले दिन की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में मनीष सोरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के हेब्रोन मिशन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक पीसी प्रसाद के संयोजन और दिशा निर्देशन में तीन दिनों तक चलने वाले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रसिद्ध चिकित्सक डा. बीडी सिंह, एसएसबी के रंजीत कुमार, नंदकिशोर चौधरी, समाजसेवी रेखा सिंह चौहान, जिंस के एलोशियस, नीरज कुमार, दीपक कुमार, अशोक कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने तीन दिनों तक चलने वाले खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के पूर्व मशाल प्रज्जवलित किया और खिलाड़ी को सौंपा। प्रतियोगिता में सबजूनियर, जूनियर, और सीनियर वर्ग के प्रतिभागी छात्र छात्रा अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाएंगे।

पहले दिन की प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में ग्रीन हाउस के मनीष सोरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि येलो हाउस के प्रियांशु कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रेड हाउस के भवेश राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ग्रीन हाउस की चांदनी प्रथम, रेड हाउस की जीविका कुमारी द्वितीय जबकि ब्लू हाउस की खुशी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में टग ऑफ वार, स्पून रेस, शॉट पुट, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत अन्य स्पर्धा में प्रतिभागी छात्र छात्रा हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर अनु प्रसाद, अशोक प्रसाद, दीपक कुमार, शिशिर कुमार झा आदि समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


