100 मीटर दौड़ में अंकिता और नीतीश अव्वल

Jan 29, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, बिहार कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने किया। पहले दिन एथलेटिक्स में कई छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पुरस्कार जीते। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने खेलों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

100 मीटर दौड़ में अंकिता और नीतीश अव्वल

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक अंतर-कॉलेज खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इसका उद्घाटन बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने की। पहले दिन एथलेटिक्स में 100 मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर अंकिता कुमारी, द्वितीय स्थान पर रूबी कुमारी, एवं तृतीय स्थान पर रंजना कुमारी रही। 100 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान नीतीश, द्वितीय स्थान ज्ञान बिन्दू और तृतीय स्थान गौतम कुमार सुमन को मिला। 800 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रताप, द्वितीय स्थान गोपाल एवं तृतीय स्थान बीरबल ने प्राप्त किया।

लंबी कूद पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मंजेश, द्वितीय स्थान सचिन और तृतीय स्थान दिव्यांशु को मिला। लंबी कूद महिला वर्ग में प्रथम स्थान पूजा भंडारी, द्वितीय स्थान प्रिया भारती और तृतीय स्थान सोनम कुमारी को मिला। गोला फेंक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्रखर, द्वितीय स्थान हेमंत एवं तृतीय स्थान गुलशन कुमार, गोला फेंक महिला वर्ग में प्रथम स्थान साक्षी, द्वितीय स्थान कुमारी अंजली एवं तृतीय स्थान पर कुमारी दर्शना रही। वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर अली असाबा, द्वितीय स्थान तविन्दा फातिमा और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से गौरी और अंकिता को मिला। ऑन स्पॉट पेंटिंग में प्रथम स्थान अली असाबा, द्वितीय स्थान रौनक प्रवीण और तृतीय स्थान संयुक्त रूप से श्वेता रानी और वर्षा रानी को मिला। एथलेटिक्स अंतर्गत लड़कियों की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंचल कुमारी ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान प्रिया भारती और तीसरे स्थान पर अंकिता रही। लड़कों में ऐश्वर्य कुमार, प्रताप कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन से पूर्व खिलाड़ियों का परिसर में मार्च पास्ट हुआ। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रतिभागियों को अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र अनुशासन, स्वास्थ्य, कड़ी मेहनत एवं आपसी तालमेल है तथा उन्होंने प्रतिभागियों से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने का आग्रह किया। अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए और पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए खेलों में भी अव्वल रहना जरूरी है। इस मौके पर पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान और एमएलसी डॉ. एनके यादव ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विवि के डीन कृषि डॉ. एके साह, निदेशक अनुसंधान डॉ. एके सिंह, निदेशक प्रसार-शिक्षा, कुलसचिव के अलावा सबौर, पूर्णिया, सहरसा के प्राचार्य, सभी विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संध्या में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आज रंगोली, क्ले माडलिंग, समूह गान और नृत्य का आयोजन किया गया। एनएबीएल लैब सहित अन्य कार्यों का लिया जायजा भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव बुधवार को बीएयू पहुंचे। उन्होंने तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद विवि की विभिन्न गतिविधियों को देखा। उन्होंने टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला, जीआई प्रोडक्ट एवं तकनीकी का अवलोकन किया। साथ ही विवि के अलग-अलग प्रकाशनों का विमोचन किया। उन्होंने बिहार सरकार अनुसूचित जनजाति उपयोजना अन्तर्गत उपादानों का वितरण किया। इसके पश्चात वैज्ञानिक और विवि अधिकारियों के साथ विभिन्न शोधों के बारे में जानकारी ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;