मधेपुरा : परमात्मा तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग बनाए गए हैं रास्ते : गौरव साहेब

मधेपुरा : परमात्मा तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग बनाए गए हैं रास्ते : गौरव साहेब

संक्षेप:

मधेपुरा और भागलपुर जिलों की सीमा पर स्थित अरजपुर पश्चिमी पंचायत में दो दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह की शुरुआत हुई। स्वामी गौरव साहेब ने कहा कि ईश्वर एक है और अध्यात्म में भटकने से मनुष्य को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई संतों ने भी अपने विचार साझा किए।

Dec 11, 2025 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

चौसा, निज संवाददाता। मधेपुरा व भागलपुर जिलें के सीमा पर अवस्थित अरजपुर पश्चिमी पंचायत की खलीफा टोला में बुधवार से दों दिवसीय विषेशा वार्षिक सत्संग समारोह हुई शुरू हो गई है। पहले दिन के वार्षिक सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान के पूज्य स्वामी गौरव साहेब ने कहा कि ईश्वर एक है परमात्मा व सभी प्रकार के अध्यात्म में भी एक ही है। लेकिन उनके पास पहुंचने के लिए रास्ते अलग अलग बनाए गए है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग में चलने के दौरान ही मनुष्य को अध्यात्मिक ज्ञान नहीं रहने के कारण वे अज्ञानता से भटकने लगते हैं, और उन्हें अध्यात्म तथा परमात्मा की मंजिल तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वैशाली के पूज्य स्वामी रमाशंकर साहब ने कहा कि संत महापुरुष अपने लिए शरीर धारण नहीं करते हैं, जिस प्रकार नदी का पानी और वृक्ष का फल और वृक्ष के लिए नहीं होता है उसी प्रकार संत महापुरुषों का जीवन"दूसरों के लिए होता है। नवगछिया के पूज्य स्वामी हीरामन साहेब ने कहा कि मानव अपने अर्जित ज्ञान के आधार पर ही कुछ देखता तथा सुनता और समझता भी है। मोरसंडा श्रीपुर के शंभू शरण साहब ने कहा कि मानव शरीर में अनेकों बार लेना पड़ता है लेकिन इस शरीर से निकलने के लिए युक्ति नहीं जानने के कारण यमराज की मार खाकर मनुष्य को इस शरीर से बाहर निकलना पड़ता है। नागा साहेब ने कहा कि मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार सुख और दुखों की प्राप्ति करते हैं। परीक्षण साहब ने कहा कि इस धरती पर जन्म लेने वाले मनुष्यों को एक ना एक दिन इस माया रुपी संसार को छोड़कर जाना ही पड़ेगा। कार्यक्रम को बालकृष्ण बाबा, ज्ञान स्वरूप बाबा, केदार बाबा, नरेश नंद बाबा, प्रमोद बाबा, बैद्यनाथ बाबा, छोटू बाबा, उपेंद्र दास सहित कई संतो ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर जिला परिषद सदस्य रीता देवी, उमाकांत शाह, धर्मदेव यादव, दयानंद यादव, उदेश यादव, बिलाश शाह, रिंकू कुमार यादव, अमित कुमार, सुबोध मिस्त्री, मोहन कुमार, सूरज मंडल, उत्तम कुमार, सुभाष कुमार, मनोरंजन कुमार आदि मौजूद थे।‌