कटिहार: श्री श्री 108 हरि नाम संकीर्तन के लिए निकाला गया कलश शोभायात्रा
आजमनगर के बघौरा पंचायत के चकधा गांव में हर वर्ष की तरह श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस वर्ष 500 से अधिक महिलाएं और युवतियां कलश शोभा यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा गांव से शुरू होकर तालाब से जल भरकर वापस आई। कार्यक्रम की सफलता में कई ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आजमनगर से मुन्ताखब की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बघौरा पंचायत के चकधा गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन का आयोजन को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाला गया, जिसमें 500 से अधिक महिलाएं युवतियाँ इस शोभा यात्रा में शामिल हुई। कलश शोभा यात्रा चकधा गांव के कार्यक्रम स्थल से निकलकर बल्टर गांव होते हुए मानगोई होकर गोरखनाथ धाम स्थित तालाब से घड़े में जल भरकर पुनः कार्यक्रम स्थल चकधा पहुंच कर कलश शोभा यात्रा का समापन कर दिया गया। हरि नाम संकीर्तन कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार यादव सचिव राजकुमार विश्वास उपसचिव राखल विश्वास कोषाध्यक्ष कंचन विश्वास सहित गोकुल राई मंगल यादव सकरातु यादव संजय विश्वास अनिल विश्वास लाल विश्वास सकरातु विश्वास मिथुन विश्वास सुशील सनातन मांगन सरवन विजय प्रेमचंद विनोद अक्षय परशुराम विकास सोनू धर्मेंद्र फूल कुमार आदि सहित समस्त ग्रामीण कार्यक्रम की सफलता के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन महायज्ञ के साथ 8 में को विसर्जन के साथ संपन्न कर दिए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


