आईएससी, आईए व आईकॉम संकाय की 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू

Mar 17, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

जिले के 285 सरकारी हाई और इंटर स्कूलों में परीक्षा का आयोजन कक्षा से गैरहाजिर

आईएससी, आईए व आईकॉम संकाय की 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू

भागलपुर, वरीय संवाददाता। सरकारी स्कूलों में कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। जिले के 285 सरकारी हाई और इंटर स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया। वार्षिक परीक्षा में कक्षा 11 में पढ़ने वाले जिलेभर के करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। परीक्षा में तीनों संकाय आईएससी, आईए और आईकॉम के छात्र शामिल हुए। परीक्षा के आयोजन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालयों को प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं की आपूर्ति की थी।पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से और वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।

पहले दिन पहली पाली में फिजिक्स, फिलॉसफी व एंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में छात्रों ने पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी व केमिस्ट्री के पेपर दिए। 17 मार्च को पहली पाली में मैथ और दूसरी पाली में ज्योग्राफी, बायोलॉजी और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा देंगे।अपने स्कूल में सोमवार को 11वीं की परीक्षा देने आए छात्रों को हिदायत दी गई कि परीक्षा के बाद 12वीं की कक्षा में उन्हें रोज स्कूल आना होगा। दरअसल परीक्षा में 25 प्रतिशत छात्र वैसे थे, जो कक्षा में नियमित उपस्थिति नहीं रहती है। कई स्कूलों में छात्रों से कागज पर लिखवाया गया कि 12वीं की कक्षा से गायब रहने पर 2027 में आयोजित होने वाले इंटर परीक्षा का फॉर्म नहीं भरने दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।