खगड़िया : अनिमेश आनंद मौर्य और अजय पटेल बने आभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
खगड़िया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66वें प्रांत अधिवेशन में अनिमेश आनंद को फिर से बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। उन्हें पहले 65वें अधिवेशन में कार्य के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी...

खगड़िया। निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार का 66वां प्रांत अधिवेशन में बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा की गई। जिसमें हरिपुर गांव के रहने वाले अनिमेश आनंद (अधिकार मौर्य ) को पुनः प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। पटना में हुए 65वां प्रांत अधिवेशन 2023 में अनिमेश आनंद को काम को देखते हुए बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का दायित्व सौंपा गया था। वहीं गत शुक्रवार को आरा में 66 वां प्रांत अधिवेशन में दूसरी बार अनिमेश को प्रदेश कार्यकारिणी मनोनीत किया गया। वही अजय पटेल पटना के पूर्व जिला संयोजक रह चुके हैं । प्रदेश कार्यकारिणी का दायित्व दिया गया। अजय पटेल मूलतः खगड़िया जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रसौंक पंचायत के निवासी हैं। इससे पहले वह पटना के महानगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक एवं अनेक दायित्व का निर्वाण कर चुके हैं। वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री भारत सिंह जोशी व अभाविप के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन पाठक ने कहा कि अजय पटेल व अनिमेश आनंद पिछले कई वर्षों से परिषद के स्थानीय इकाई में सेवा देते आ रहे हैं। अजय पटेल एव अनिमेश मौर्य के प्रयास से छात्र संगठन को मजबूती मिली है। इसीलिए संगठन उन्हें दूसरी बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इधर अभाविप के प्रदेश मंत्री, सुमित कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्य भरत सिंह जोशी, प्रदेश सह मंत्री शशि कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियरंजन सिंह, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी अमन पाठक, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, प्रतिभा, प्रदेश छात्रा प्रमुख मोनालिसा घोष, आर्यन , सौरव, आयुष आदि ने उन्हें बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।