Bhagalpur News: लखीसराय : डॉक्टर विहीन है रामपुर का पशु अस्पताल, पशुपालक परेशान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: चानन (लखीसराय) से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट पशुओं के बचाव व नस्ल सुधार

Bhagalpur News: लखीसराय : डॉक्टर विहीन है रामपुर का पशु अस्पताल, पशुपालक परेशान

Bhagalpur News: चानन (लखीसराय) से प्रकाश मंडल की रिपोर्ट पशुओं के बचाव व नस्ल सुधार को लेकर रामपुर में पशु अस्पताल का निर्माण कराया गया है। दो मंजिले भवन के साथ ही अन्य सुविधा मौजूद है। लेकिन पिछले एक माह से डॉक्टर नहीं रहने से पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तैनात पशु चिकित्सा पदाधिकारी को बाढ़ एरिया मधुबनी में प्रतिनियुक्त किया गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को निजी डॉक्टर से इलाज कराना मजबूरी बन गया है। डॉक्टर नहीं रहने से सिर्फ कर्मियों द्वारा कुछ जरूरतमंद लोगों को दवा दी जाती है, परामर्श के लिए निजी डॉक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। पशुधन सहायक, कार्यालय कर्मी, अनुसेवक एवं नाइड गार्ड की कमी पहले से थी, अब डॉक्टर नहीं रहने से पांच पंचायत के लोगों को अपने पशुओं की चिंता सताने लगी है। डॉक्टर के अलावा अस्पताल भवन ठीक है, लेकिन पशुओं के लिए बना पशु शेड काफी जर्जर हो गया है। प्रथम वर्गीय पशु अस्पताल रहने के बाद भी पशुपालकों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। नतीजन यहां के पशुपालकों को बेहतर नस्ल के पशु पालने में दिक्कत हो रही है। चानन जैसे पिछड़े इलाके में अधिकांश लोग खेती बारी के साथ पशु पालते हैं। लेकिन बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने से निजी चिकित्सक के सहारे रहना पड़ रहा है。

अधिकारी की नजर में:

जिला पशुपालन पदाधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि चानन में कार्यरत डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार की प्रतिनियुक्ति बाढ़ प्रभावित इलाके में किया गया है, ऐसे में वहां जल्द ही किसी अन्य डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦रामपुर में पशु अस्पताल का निर्माण कब किया गया?−
रामपुर में पशु अस्पताल का निर्माण पशुओं के बचाव व नस्ल सुधार को लेकर किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: लखीसराय : डॉक्टर विहीन है रामपुर का पशु अस्पताल, पशुपालक परेशान