Bhagalpur News: अररिया: समय पर भुगतान नहीं होने पर सफाईकर्मियों ने किया काम बंद, प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: अररिया नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने शनिवार से काम बंद कर दिया है। सफाई कर्मियों की यूनियन के अध्यक्ष पवन मलिक के नेतृत्व में उन्होंने नप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। काम का भुगतान समय पर न होने की शिकायत पर नारेबाजी की गई। यदि समस्याएं हल नहीं होतीं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Bhagalpur News: अररिया: समय पर भुगतान नहीं होने पर सफाईकर्मियों ने किया काम बंद, प्रदर्शन

Bhagalpur News: अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट समय पर मानदेय का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित अररिया नगर परिषद के सफाई कर्मी शनिवार से काम बंद कर दिया है। शनिवार की सुबह नप सफाई कर्मी यूनियन के अध्यक्ष पवन मलिक की अगुआई में दर्जनों सफाई कर्मी नप कार्यालय पहुंचे। फिर बाहर में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान नप प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। अध्यक्ष ने कहा कि यही स्थिति रही तो हमलोग काम नहीं करेंगे। मजदूरी व मानदेय भुगतान समय पर होनी चाहिए लेकिन यहां विलंब से दी जा रही है। इधर एनजीओ ने बैंक बंद होने की वजह से भुगतान नहीं की बात कही है।

सफाईकर्मियों ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इधर नप के कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश ने कहा कि मामला संज्ञान में है। शीघ्र समस्या का समाधान होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: अररिया: समय पर भुगतान नहीं होने पर सफाईकर्मियों ने किया काम बंद, प्रदर्शन