बांका: महारानी स्थान मंदिर से 22 किलो का घंटा और नकदी चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका से कुमार आनंद की रिपोर्ट अमरपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध महारानी स्थान

बांका: महारानी स्थान मंदिर से 22 किलो का घंटा और नकदी चोरी

बांका से कुमार आनंद की रिपोर्ट अमरपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध महारानी स्थान फतेहपुर मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर से करीब 22 किलो वजनी पीतल का घंटा और दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने मंदिर का सामान गायब पाया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा करने आते हैं।

चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।