
मुंगेर : पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण
हवेली खड़गपुर में आयोजित पोषण और पढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने खेल और बाल गीत के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल हुईं।
हवेली खड़गपुर । निज संवाददाता छोटे-छोटे बच्चों में पोषण के साथ-साथ मानसिक विकास करने में आंगनबाड़ी सेविकाएं की अहम भूमिका होती है। पढ़ाई बच्चों के लिए बोझ ना बने इसके लिए बाल गीत व खेल खेल के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि लानी है। उपरोक्त बातें हवेली खड़गपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने नगर भवन परिसर में आयोजित पोषण भी और पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों में सर्वांगीण विकास के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं का काफी योगदान है। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी प्राची कुमारी ने पोषण और शिक्षा के बीच संतुलन किस प्रकार बनाया जाए इस बिंदु पर विशेष चर्चा की।
सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका प्रशिक्षण उपरांत सेविकाएं बच्चों को खेल वह बाल गीत के माध्यम से शिक्षित करें। प्रशिक्षण के पिंकी कुमारी प्रीति कुमारी दीप्ति कुमारी सोनी कुमारी रविकांत कुमार द्वारा आंगनबाड़ी सेविका को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, संवेगात्मक एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया। 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ’अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन’ के तहत ’आधारशिला पाठ्यक्रम’ को अपनाया गया है। इसमें बाल गीत व खेल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई लिखाई करना है। प्रशिक्षकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण और शिक्षा के बीच संतुलन के महत्व पर विशेष चर्चा किया। मौके पर कविता कुमारी, बीना कुमारी, संध्या कुमारी, कुमारी पुष्पा, फूल कुमारी, सुनैना कुमारी, पिंकी भारती, मंजू कुमारी आदि समेत कई आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




