Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsAnant Chaturdashi Festival Celebrated with Devotion in Banka
बांका में अनंत चतुर्दशी पर भक्ति और उत्साह का माहौल

बांका में अनंत चतुर्दशी पर भक्ति और उत्साह का माहौल

संक्षेप:

बांका क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी पर्व पर पूजा-पाठ और भक्ति का विशेष माहौल रहा। घर-घर में भगवान विष्णु की पूजा की गई और अनंत सूत्र बांधे गए। महिलाएं और पुरुष उपवास रखकर व्रत कथा का श्रवण करते रहे।...

Sat, 6 Sep 2025 06:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बांका । हिन्दुस्तान संवाददाता बांका क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर शनिवार को पूजा-पाठ और भक्ति का विशेष माहौल रहा। घर-घर में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के साथ अनंत सूत्र बांधने की परंपरा निभाई गई। महिलाएं और पुरुष उपवास रखते हुए व्रत कथा का श्रवण किया और संतान, समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मिलकर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार को मनाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।