Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsAmrita Pandey Murder Case Key Clues Expected from Mobile and Interrogation of Family
भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में मोबाइल और पूछताछ से खुलेगा राज

भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में मोबाइल और पूछताछ से खुलेगा राज

संक्षेप:

भागलपुर में भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय की हत्या के मामले में मोबाइल और पति सहित अन्य लोगों से पूछताछ के बाद अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पिछले साल अप्रैल में संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हुई...

Sep 08, 2025 04:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय हत्याकांड में उसके मोबाइल और पति सहित अन्य लोगों से पूछताछ के बाद अहम सुराग मिलने की संभावना है। पिछले साल अप्रैल महीने में अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने आत्महत्या की बात कही थी, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। एक साल से ज्यादा समय तक मामले में टालमटोल करने के बाद आखिरकार हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अब जोगसर पुलिस अभिनेत्री के मोबाइल की जांच में जुट गई है। हालांकि उसके मोबाइल का लॉक नहीं खुल सका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लॉक खोलने के लिए एफएसएल की मदद ली जा रही है। वरीय अधिकारी के निर्देश पर अभिनेत्री के पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जाएगी। एसपी सिटी के निर्देश पर इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।