किशनगंज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हनुमान मंदिर में की पूजा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किशनगंज के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में रात्रि विश्राम किया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाल मंदिर स्कूल के पास स्थित मंदिर पहुंचे। पूजा के बाद, पुरोहित ने बताया कि अमित शाह प्रसन्न थे और उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

किशनगंज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हनुमान मंदिर में की पूजा

किशनगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के दुसरे दिन गुरुवार को किशनगंज के पूरब पल्ली स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना की।केंद्रीय मंत्री अमित शाह माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाल मंदिर स्कूल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर देश में सुख शांति कायम रहे उसकी प्रार्थना उन्होंने की ।मंदिर के पुरोहित कमलेश झा ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को विधिवत पूजा करवाया और उसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया ।पुरोहित ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पूजा अर्चना के बाद काफी प्रसन्न दिखे।उक्त

हनुमान मंदिर 80 साल पुराना है और क्षेत्र में काफी मान्यता है ।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मंदिर कमिटी के द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।इस मौके पर बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।