
कटिहार: एंबुलेंस चालक-ईएमटी कर्मचारी 5 सितंबर से हड़ताल पर
बिहार के 102 एम्बुलेंस चालक और ईएमटी कर्मचारी 5 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर चुके हैं। उनकी छह मुख्य मांगों में न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र, ईपीएफ योगदान और दुर्घटना बीमा का लाभ...
बारसोई, निज प्रतिनिधि। 102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारी अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर 5 सितंबर से जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। बता दे कि बिहार राज्य 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के राज्य व्यापी हड़ताल के आह्वान पर आगामी 5 सितंबर (शुक्रवार) से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का घोषणा किया है। तथा लिखित संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। इस संबंध में एंबुलेंस कर्मी राम रतन सिंह, दिनेश यादव, संजय पासवान, मोहम्मद अरबाज, आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से कहां की हम लोगों की 6 सूत्री मांग है। नई एजेंसी जैन प्लस के द्वारा हम लोगों को 10500 दिए जाते हैं।

इस एजेंसी के आने से हम लोग भुखमरी की कगार पर हैं।बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के न्यूनतम मजदूरी 21 हजार रुपया प्रति 8 घंटा लिया जाए। एजेंसी के द्वारा सभी कर्मियों को बिना शर्त नियुक्ति पत्र दिया जाए। एंबुलेंस के कर्मचारियों का ईएस एवं इपीएफ का कंट्रीब्यूशन अंशदान संबंधित कार्यालय मैं सह समय जमा किया जाए। कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा का लाभ कार्य अवधि मैं मृत्यु होने पर कम से कम 20 लाख रुपया मुआवजा राशि दिया जाए। आदि शामिल है। जब तक हमारी सरकार मांग पूरी नहीं करती है हम सब एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


