ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजाम में एंबुलेंस फंसी, पुलिस ने निकाला

जाम में एंबुलेंस फंसी, पुलिस ने निकाला

भागलपुर। वरीय संवाददाता शहर में फिर से जाम लगने लगा है। सोमवार को दोपहर

जाम में एंबुलेंस फंसी, पुलिस ने निकाला
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 28 Jun 2022 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर। वरीय संवाददाता

शहर में फिर से जाम लगने लगा है। सोमवार को दोपहर एक बजे के आसपास बड़ी पोस्टऑफिस से सदर अस्पताल के पास जाम लग गया। जाम के कारण कई लोगों को आधा घंटे तक परेशान रहना पड़ा। कुछ लोग मुंदीचक तो कुछ लोग आदमपुर होकर अपने-अपने गतंव्यों तक पहुंचे। शाम के समय तिलकामांझी के पास जाम लग गया। इस दौरान एंबुलेंस भी फंस गयी। पुलिस ने जाम को हटाते हुए एंबुलेंस को निकाली। ट्रैफिक प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि घंटाघर के पास एक ट्रैक्टर से कुछ सामान उठाया जा रहा था। इस कारण जाम लग गया था। पुलिस ने फिर जाम तत्काल ही हटा दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें