Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsAmbulance Drivers Strike After Colleague s Death from Snake Bite Demand Compensation
लखीसराय: एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीजों को हो रही परेशानी

लखीसराय: एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीजों को हो रही परेशानी

संक्षेप:

लखीसराय में एक एंबुलेंस चालक की सांप काटने से मौत के बाद, सभी एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। हड़ताल के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस चालकों ने मुआवजे और मृतक के...

Thu, 4 Sep 2025 04:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बुधवार को सांप काटने से एंबुलेंस चालक की मौत के बाद मुआवजे की मांग व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर जिले के सभी एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सदर अस्पताल इलाज कराने आने वाले मरीजों को निजी वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं गर्भवती महिलाएं भी अस्पताल किराये के वाहनों से पहुंच रही हैं। इधर एंबुलेंस चालकों ने कहा कि उनके साथी की मौत पर कंपनी के अधिकारी उसे देखने तक नहीं आए जिससे उन लोगों में नाराजगी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही मृतक परिवार का एकलौता कमाउ लड़का था और उसकी मौत ऑन ड्यूटी अस्पताल में हुई है, इसलिए उसे मुआवजा दे और परिजन के एक सदस्य को नौकरी दे। जबतक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाएगी तबतक हड़ताल जारी रहेगा।