धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
रामपुर खुर्द में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजक मंडल ने दुल्हा गाड़ी, घोड़े, तासा पार्टी और भांगड़ा के साथ जुलूस निकाला। मधुसूदनपुर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। इसके बाद केक काटकर जयंती का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत के कई नेता मौजूद थे।

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के रामपुर खुर्द में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजक मंडल द्वारा दुल्हा गाड़ी, घोड़े, तासा पार्टी, भांगड़ा के साथ परिभ्रमण किया गया। जुलूस के साथ मधुसूदनपुर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद थी। इसके बाद रामपुर अंबेडकर चौक के पास केक काटकर उनकी जयंती मनाई गई। मौके पर रामपुर खुर्द पंचायत के मुखिया गौतम पासवान, गुणेश्वर दास, सौरभ कुमार, उमेश दास, नागेश्वर दास आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


