बीसीई में होगा 7-8 मार्च को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन
Mar 02, 2026 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 7-8 मार्च को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह 7 मार्च को होगा, जिसमें शहर के गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य प्रो. राजू मूलचंद तुगनायत ने बताया कि पूर्ववर्ती छात्रों से संपर्क किया जा रहा है और सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन 7-8 मार्च को किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कॉलेज के प्रशाल में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह सात मार्च को आयोजित होगा। इसमें शहर के गणमान्य सहित अन्य अतिथियों को आमंत्रण भेजा गया है। प्राचार्य प्रो. राजू मूलचंद तुगनायत ने बताया कि इस आयोजन को लेकर लगातार पूर्ववर्ती छात्रों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि वे कार्यक्रम में शिरकत कर सकें। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


