Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsAlternative Employment Workshop for Fishermen Held in Kahalgaon
वैकल्पिक रोजगार कार्यशाला में पांच दर्जन महिलाएं हुई शामिल

वैकल्पिक रोजगार कार्यशाला में पांच दर्जन महिलाएं हुई शामिल

संक्षेप:

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में परिधि की ओर से मछुआरों के लिए मछुआ वैकल्पिक रोजगार

Tue, 14 Oct 2025 05:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कहलगांव में परिधि की ओर से मछुआरों के लिए मछुआ वैकल्पिक रोजगार कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में काफी संख्या में मछुआरों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में गंगा मुक्ति आंदोलन के कार्यकर्ता सह वार्ड पार्षद योगेंद्र सहनी ने प्रतिभागियों और फैसिलिटेटर का स्वागत किया। कार्यशाला की शुरुआत करते हुए परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि जब मछली घट रही है तो हमें ऐसे रोजगार की ओर बढ़ना पड़ेगा, जिसमें पैसा ज्यादा मिले एवं महिलाओं को घर बैठे काम भी। कार्यशाला दो खंडों में विभक्त था। मत्स्य उत्पाद में वैल्यू एडिशन कर रोजगार बढ़ाने और जूट द्वारा गहना और इंटीरियर डेकोरेशन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यशाला में वैल्यू एडिशन प्रशिक्षण की रिसोर्स पर्सन जल जीविका पूर्णिया से आयी अंजना प्रसाद ने मछली का अचार, कटलेट, मोमो, समोसा, रोल, बर्गर आदि बनाने की विधि बताई। इस प्रशिक्षण का दूसरा फेज भी होगा, जिसमें डिमोस्ट्रेशन दिया जाएगा। कार्यक्रम में पांच दर्जन से भी अधिक महिलाएं ने वैकल्पिक रोजगार के गुर सीखे।