पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरबेलदौर के हनुमान नगर गांव में वकील राम के पुत्र सुनील राम ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। घटना उस समय हुई जब सुनील का पुत्र प्रिंस कुमार साइकल चला रहा था और ई-रिक्शा के ठोकर से गिर गया। यह घटना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

बेलदौर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बोबिल पंचायत के हनुमान नगर गांव निवासी वकील राम के 36 वर्षीय पुत्र सुनील राम ने थानाध्यक्ष को आवेदन अपने ही गांव के दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर पिता-पुत्र को घायल कर देने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के दोपहर की बताई जा रही है। आवेदक ने गांव के ही पप्पू कुमार एवं रविन्द्र साह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि उसका पुत्र प्रिंस कुमार साईकिल चला रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर उसके पुत्र के साईकिल में ई रिक्शा के ठोकर लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे गांव के ही नंदन साह को साईकिल से ठोकर लग गया।
इससे नाराज हो नामजद ने उसके पुत्र के साथ ही उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


