पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल, दिया आवेदन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बेलदौर के हनुमान नगर गांव में वकील राम के पुत्र सुनील राम ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। घटना उस समय हुई जब सुनील का पुत्र प्रिंस कुमार साइकल चला रहा था और ई-रिक्शा के ठोकर से गिर गया। यह घटना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल, दिया आवेदन

बेलदौर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बोबिल पंचायत के हनुमान नगर गांव निवासी वकील राम के 36 वर्षीय पुत्र सुनील राम ने थानाध्यक्ष को आवेदन अपने ही गांव के दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर पिता-पुत्र को घायल कर देने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के दोपहर की बताई जा रही है। आवेदक ने गांव के ही पप्पू कुमार एवं रविन्द्र साह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि उसका पुत्र प्रिंस कुमार साईकिल चला रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर उसके पुत्र के साईकिल में ई रिक्शा के ठोकर लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे गांव के ही नंदन साह को साईकिल से ठोकर लग गया।

इससे नाराज हो नामजद ने उसके पुत्र के साथ ही उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।