Bhagalpur News गैस एजेंसी पर पीईएसओ में दर्ज भूमि पर गोदाम नहीं बनाने का आरोप

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया स्थित अजय गैस एजेंसी के विरुद्ध शिवम

Bhagalpur News गैस एजेंसी पर पीईएसओ में दर्ज भूमि पर गोदाम नहीं बनाने का आरोप

Bhagalpur News नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया स्थित अजय गैस एजेंसी के विरुद्ध शिवम भारती ने सदर एसडीओ भागलपुर को आवेदन देकर पीईएसओ लाइसेंस में दर्ज भूमि पर गोदाम का निर्माण नहीं कर अन्य दूसरी भूमि पर गोदाम निर्माण कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व में उक्त भूमि की हुई नापी के विरुद्ध असंतोष जाहिर किया है। उक्त आवेदन पर एसडीओ ने संज्ञान लेते हुए नाथनगर सीओ को तीन जुलाई को उक्त भूमि की नापी कर आवश्यक रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया है। वहीं प्रोपराइटर अजय कुमार ने बताया कि उक्त जमीन पर शिवम भारती का कोई हस्तक्षेप नहीं है।

बावजूद उक्त पक्ष द्वारा किसी न किसी बात को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारी को पत्राचार कर दिया जाता है। नाथनगर सीओ रजनीश कुमार ने बताया कि उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का कार्य करने से मना किया गया है। शनिवारीय शिविर में दोनों पक्ष को बुलाकर मामले की सुनवाई की जाएगी। 

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।