Bhagalpur News: किशनगंज : 78वां विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: किशनगंज एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई किशनगंज द्वारा गुरुवार

Bhagalpur News: किशनगंज : 78वां विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया

Bhagalpur News: किशनगंज एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई किशनगंज द्वारा गुरुवार को किशनगंज शहर के इंटर हाई स्कूल परिसर में 78वां विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शिक्षक अनिरुद्ध कुमार रहे। अभाविप के छात्र संघ अध्यक्ष सह पूर्व विभाग संयोजक अमित मंडल ने संयुक्त रूप से परिषद का झंडोत्तोलन किया। साथ ही अभाविप कार्यकताओ ने वृक्षारोपण किया। पूर्व जिला संयोजक दीपक चौहान ने कहा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए। जिससे पर्यावरण स्वच्छ एवं सशक्त समाज का कल्याण हो।

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस मौके पर अमित कुमार मंडल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास और परिषद के कार्य पद्धति की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं का उत्साह

उन्होंने कार्यकर्ता को सम्भोदित करते हुए कहा की अभाविप आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है,जो छात्र हित के साथ साथ ही समाज व राष्ट्र हित में भी स्थापना काल से कार्य करती आ रही है।अभाविप देश व समाज के साथ नई पीढ़ी को मार्ग दर्शन करने के लिए संकल्पित हैं। विद्यार्थी परिषद की स्थापना जिस उद्देश्य से की गई उसके लिए परिषद के कार्यकर्ता स्थापना काल से हमेशा तत्परता से लगे हुए है विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है की व्यक्ति निर्माण जिस मे अभाविप स्थापना काल से ही संकल्पित है । वहीं जिला संयोजक सोमू कुमार ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर जिला सह संयोजक साहिल साहा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बिजय रॉय, मीडिया प्रभारी ऋषभ झा , कॉलेज अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह,कॉलेज मंत्री रोहित कुमार अमित कौशिक, साहिल शाह, एसएफडी प्रमुख उज्जवल पाल नगर सह मंत्री श्रीकांत कुमार विजय राय, मोनू कुमार, तुसार कुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित था?
हाँ, कार्यकताओ ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने पर चर्चा की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: किशनगंज : 78वां विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया