ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभूमि विवाद में गोली चलाने का आरोप

भूमि विवाद में गोली चलाने का आरोप

तातारपुर थाना क्षेत्र के मंदरोजा स्थित जगन्नाथ सूरी लेन निवासी अजय शर्मा ने अपने पड़ोसी कमल चौधरी पर भूमि विवाद में गोली चलाने का आरोप लगा केस दर्ज करवाया है। बता दें कि अजय शर्मा स्मार्ट सिटी...

भूमि विवाद में गोली चलाने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 15 Oct 2017 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

तातारपुर थाना क्षेत्र के मंदरोजा स्थित जगन्नाथ सूरी लेन निवासी अजय शर्मा ने अपने पड़ोसी कमल चौधरी पर भूमि विवाद में गोली चलाने का आरोप लगा केस दर्ज करवाया है। बता दें कि अजय शर्मा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी हैं। अजय शर्मा ने पुलिस को बताया है कि कमल ने उन्हें जान बूझकर परेशान करने के लिए घर के निर्माण के दौरान खिड़की उनके घर की तरफ बनवाई थी। इसी बात को लेकर कई दिनों से उनमें विवाद था। वहीं शनिवार सुबह घर की तरफ खिड़की का पल्ला खोलने का जब उन्होंने विरोध किया तो कमल ने उनपर फायरिंग कर दी। हालांकि उन्हें गोली नहीं लगने की वजह से उनकी जान बच गई। मामले पर तातारपुर इंस्पेक्टर अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि मामले में छानबीन के दौरान निर्माण कार्य कर रहे मजदूर समेत स्थानीय लोगों ने भी गोली चलने की आवाज सुनने की बात से मना कर दिया। अभी तक की जांच में पता चला है कि प्लास्टर के दौरान सीमेंट का दाग दीवार पर लग जाने की बात पर विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद मामले में केस दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर ने गोली चलने की बात से इंकार कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें