Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsAkhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Plans Celebrations for Rani Lakshmibai Jayanti in Araria
अररिया : 19 नवंबर को भव्य तरीके से मनेगी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती

अररिया : 19 नवंबर को भव्य तरीके से मनेगी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती

संक्षेप:

अररिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई, जिसमें 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाने की योजना बनाई गई। बैठक में 10 नवंबर को दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की निंदा की गई। परिषद के सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई की शौर्य गाथा का गुणगान किया और समारोह के आयोजन की जानकारी दी।

Nov 17, 2025 04:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

अररिया, एक संवाददाता। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया की एक बैठक शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के नगर मंत्री मनीष कुमार ने की। बैठक में आगामी 19 नवंबर को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर परिषद द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम परिषद सदस्यों द्वारा एक स्वर से 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के निकट आतंकी द्वारा किए गए बम ब्लास्ट की तीव्र निंदा की गई तथा उस हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ऐसी वीरांगना थी जिन्होंने भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के महिलाओं के मान तथा सम्मान को बढ़ाया।उन्होंने

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे राष्ट्र में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जयंती को धूमधाम से मानते आया है. उन्होंने कहा कि अन्य वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर मंत्री मनीष कुमार ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर परिषद द्वारा 19 नवंबर को स्थानीय परिषद कार्यालय परिसर में 10 बजे एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पंकज कुमार, भोला राठौर ,राहुल कुमार , सुमित कुमार ,संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, प्रियांशु , अभिषेक कुमार , कौशेन आलम, समर, सुप्रिया, मीनू, शिफा तथा रिया आदि उपस्थित थे।