अकबनगर: मक्का खेत में महिला की गला दबाकर हत्या
अकबरनगर थाना क्षेत्र के नया टोला मोतीचक दियारा में सोमवार देर रात 43 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और डॉग स्क्वायड से जांच...
अकबरनगर थाना क्षेत्र के नया टोला मोतीचक दियारा में सोमवार देर रात 43 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और डॉग स्क्वायड से जांच कराकर तफ्तीश में जुट गयी। परिजनों ने बताया कि जयकांत मंडल की पूनम देवी (43) रोज अपने बासा पर से मवेशी को चारा देकर व दूध लेकर साढ़े सात-आठ बजे तक लौटती थी। लेकिन सोमवार देर रात तक महिला घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने रातभर दियारा में खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह दोबारा खोजबीन की गयी। इस दौरान मक्का खेत में पड़ी लाश पर देवर पंकज मंडल की नजर पड़ी। इसके बाद शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये। लोगों ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जतायी है। सूचना पर थानाप्रभारी संतोष शर्मा को सदलबल के साथ दियारा पहुंचे और मामले की जांच की। इसके बाद विधि व्यवस्था डीएसपी मो. नेसार अहमद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद महिला के पति, देवर सहित परिजनों से पूछताछ की। फिर डॉग स्क्वायड से जांच कराने की बात कही। देवर पंकज मंडल ने बताया कि मेरा भाई ईंट भट्ठे में ट्रैक्टर का चालक है। भाभी मवेशी की देखभाल करती थी। उसे दो पुत्र व दो पुत्री है। एक पुत्री की शादी हो चुकी है।