Bhagalpur News: वार्ड पांच की पीसीसी सड़क से हटाया गया जलजमाव

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: अकबरनगर, वार्ड संख्या पांच में जलजमाव समस्या का समाधान हो गया। हिन्दुस्तान के प्रकाशन के बाद, नगर पंचायत ने सड़क पर पानी निकासी और सफाई कार्य कराए। ग्रामीणों ने राहत की बात की, लेकिन पक्की नाली का निर्माण न होने तक समस्याएं बनी रहेंगी। कार्यपालक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Bhagalpur News: वार्ड पांच की पीसीसी सड़क से हटाया गया जलजमाव

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच में पीसीसी सड़क पर कई दिनों से बने जलजमाव की समस्या का समाधान हो गया। हिन्दुस्तान में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क पर जमा पानी की निकासी कराते हुए साफ-सफाई का कार्य कराया। ग्रामीण शीला कुमारी, भोला साह, राजकुमार साह, भूदेव मंडल, ब्रजेश कुमार और मुनुलाल साह ने बताया कि फिलहाल कुछ राहत मिली है, लेकिन जब तक पक्की नाली का निर्माण नहीं होगा, तब तक लोगों को इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ेगी। कार्यपालक पदाधिकारी निशान्त कुमार ने बताया कि तत्काल पानी निकास कराकर साफ सफाई कराया गया है।जल्द

ही समस्या का समाधान भी किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।