Bhagalpur News: नपं अपने इलाके में दो शिफ्टों में कराएगी साफ-सफाई 

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: अकबरनगर में श्रावणी मेले की तैयारियों के तहत नगर पंचायत ने विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कांवरियों के लिए स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए, नगर पंचायत प्रतिदिन दो शिफ्टों में सफाई कार्य कराएगी। प्रमुख मार्गों पर सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि मेला के दौरान सफाई बनी रहे।

Bhagalpur News: नपं अपने इलाके में दो शिफ्टों में कराएगी साफ-सफाई 

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। श्रावणी मेले की शुरुआत निकट आते ही नगर पंचायत अकबरनगर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। कांवरियों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे मेला अवधि में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान अकबरनगर से गुजरने वाले कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा प्रतिदिन दो शिफ्टों में सफाई कार्य कराया जाएगा। इसके लिए अकबरनगर–शाहकुंड मार्ग तथा अकबरनगर–सुल्तानगंज मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों प्रमुख मार्गों पर प्रत्येक 500 मीटर की दूरी पर दो-दो सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि रास्तों पर लगातार सफाई बनी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।