Bhagalpur News: भागलपुर: अकबरनगर में नागरिक सेवाओं व मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का होगा चयन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगर पंचायत

Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगर पंचायत अकबरनगर द्वारा नागरिक सुरक्षा एवं अनिवार्य नागरिक सेवाओं से संबंधित पुनर्स्थापन तथा मरम्मत कार्यों के लिए संवेदकों का पैनल तैयार किया जाना है। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक एजेंसियां या संवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन 30 जुलाई तक बंद लिफाफे में नगर पंचायत अकबरनगर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदकों को निबंधन प्रमाण-पत्र, पैन, आधार, जीएसटी, 3 वर्षों का अनुभव प्रमाण-पत्र और शपथ-पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। चयनित एजेंसी को 10,000 रुपये की अग्रधन राशि जमा करनी होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


