बकाया राशि नहीं मिलने पर 50 मजदूर पहुंचे थाना, लगाई गुहार

Feb 27, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अकबरनगर, संवाददाता । सड़क चौड़ीकरण और एनएच निर्माण में पसीना बहाने वाले अकबरनगर के करीब 80

बकाया राशि नहीं मिलने पर 50 मजदूर पहुंचे थाना, लगाई गुहार

सड़क चौड़ीकरण और एनएच निर्माण में पसीना बहाने वाले अकबरनगर के करीब 80 मजदूरों का लगभग 15 लाख रुपये बकाया है। मजदूरों का आरोप है कि ढाई साल बीत जाने के बाद भी मेहनताना नहीं मिला, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। भुगतान की मांग को लेकर भवनाथपुर स्थित निर्माण प्लांट पर दो दिनों से काम ठप है। गुरुवार को करीब 50 मजदूर अकबरनगर थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। मजदूरों ने बताया कि उन्हें पंजाब में एनएच निर्माण कार्य के लिए ले जाया गया था, जहां एक कंपनी के ठेकेदार विशाल के अधीन करीब दो माह काम कराया गया।

इस मद में 12.77 लाख रुपये बकाया हैं। वहीं अकबरनगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान करीब 2.30 लाख रुपये का भुगतान शेष है। मजदूरों का कहना है कि पहले विरोध करने पर आंशिक भुगतान कर दिया जाता था, लेकिन इस बार केवल आश्वासन ही मिल रहा है। मजदूर प्रिंस कुमार, सुबोध कुमार, अभिषेक कुमार, भास्कर कुमार व विक्की कुमार ने बताया कि काम बंद करने पर स्थानीय पुलिस द्वारा दबाव बनाया जाता है। इधर, एमजीसीपीएल कंपनी के डीपीएम मानव कुमार ने कहा कि मजदूर अलग-अलग कंपनियों से जुड़े रहे हैं। समन्वय स्थापित कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।