Bhagalpur News: बाढ़ को लेकर सामान्य बोर्ड की बैठक आज
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: अकबरनगर में बाढ़ के बाद नगर पंचायत की बैठक 19 सितंबर को होगी। मुख्य पार्षद किरण देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी। बैठक में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची में नाम जोड़ने, जलजमाव से निपटने और सड़कों की मरम्मत पर चर्चा होगी।

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। बाढ़ के बाद नगर पंचायत अकबरनगर की सामान्य बोर्ड की बैठक 19 सितंबर को दोपहर एक बजे होगी। मुख्य पार्षद किरण देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजकर बैठक की जानकारी दी है। बैठक में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची में नाम जोड़ने, जलजमाव वाले क्षेत्रों से मोटर पंप के जरिए पानी निकालने, फॉगिंग कराने और मेडिकल कैंप लगाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क-नाली की मरम्मत और सफाई व्यवस्था को लेकर भी प्रस्ताव रखे जाएंगे।


