Bhagalpur News: नगर पंचायत में जगह-जगह लगाए जाएंगे डस्टबिन
Bhagalpur News: अकबरनगर नगर प्रशासन ने श्रावणी मेले की तैयारी तेज कर दी है। कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में डस्टबिन लगाए जाएंगे। सफाई व्यवस्था की निगरानी रखी जाएगी और श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की जाएगी।

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। श्रावणी मेले को लेकर नगर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में गुजरने वाले कांवरियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, कांवरिया मार्ग पर डस्टबिन लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस बाबत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं से भी अपील की जाएगी कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


