किशनगंज : टेढ़ागाछ के बीडीओ अजय कुमार को मिलेगा राज्य स्तरीय ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड

Jan 24, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

टेढ़ागाछ । एक संवाददाता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 52 बहादुरगंज विधानसभा सह टेढ़ागाछ प्रखंड

किशनगंज : टेढ़ागाछ के बीडीओ अजय कुमार को मिलेगा राज्य स्तरीय ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड

टेढ़ागाछ । एक संवाददाता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 52 बहादुरगंज विधानसभा सह टेढ़ागाछ प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार को बिहार विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया में किए गए नवाचार, प्रभावी प्रबंधन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तरीय ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।यह प्रतिष्ठित सम्मान 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर 25 जनवरी को अधिवेशन भवन, पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के वरीय प्रशासनिक एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।प्रखंड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता बढ़ाने, निष्पक्ष एवं पारदर्शी विधानसभा चुनाव संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए अजय कुमार द्वारा किए गए प्रयासों को राज्य स्तर पर सराहा गया है।विशेष

रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं और दूरदराज के क्षेत्रों के मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाए गए जागरूकता अभियानों को काफी प्रभावी माना गया।इस उपलब्धि से प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह सम्मान न केवल अजय कुमार के कार्यों की पहचान है, बल्कि पूरे टेढ़ागाछ प्रखंड के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान भविष्य में अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी बेहतर निर्वाचन प्रबंधन और नवाचार के लिए प्रेरित करेगा ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;