Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsAir Quality Improvement in Bhagalpur Index Drops to 90
भागलपुर : रविवार को ट्रैफिक लोड घटा, वायु प्रदूषण हुआ कम

भागलपुर : रविवार को ट्रैफिक लोड घटा, वायु प्रदूषण हुआ कम

संक्षेप:

भागलपुर शहर की वायु गुणवत्ता में पिछले 24 घंटे में आंशिक सुधार हुआ है। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 90 के करीब रहा, जबकि सुबह धुंध के कारण यह 108 था। हवा चलने से और ट्रैफिक कम होने से स्थिति बेहतर हुई, लेकिन सोमवार को ट्रैफिक बढ़ने से गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

Nov 16, 2025 12:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर। बीते 24 घंटे में भागलपुर शहर की वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार हुआ है। रविवार को दोपहर 12 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 90 के करीब रहा। वहीं तड़के सुबह धुंध के कारण इंडेक्स 108 के करीब था। हवा चलने से शहर की आबोहवा साफ हो गई। वहीं रविवार को ट्रैफिक का दबाव कम रहने से भी हवा में धूल व धुआं कम हुआ है। हालांकि सोमवार को सड़कों पर अचानक ट्रैफिक का लोड बढ़ने से हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।