अररिया : खरीफ कार्यशाला में किसानों को दी उन्नत खेती की सीख

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पतरघट से पुलेन्द्र सिंह प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को कृषि

अररिया : खरीफ कार्यशाला में किसानों को दी उन्नत खेती की सीख

पतरघट से पुलेन्द्र सिंह प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को कृषि विभाग के बैनर तले शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र अगवानपुर के वैज्ञानिक डॉ. देवन कुमार चौधरी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रक्षित मन्नु के स्वागत के साथ हुआ।कार्यशाला में डॉ चौधरी ने किसानों को खरीफ मौसम की विभिन्न फसलों, जलवायु अनुकूल खेती और मोटे अनाज के उत्पादन की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की खेत बचाओ योजना तथा प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही रासायनिक उर्वरकों से होने वाले नुकसान और जैविक खाद के लाभों से किसानों को अवगत कराया।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी रक्षित मन्नु ने फार्मर आईडी के माध्यम से मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी देते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।