कृषि यांत्रिकरण मेला में किसानों ने खरीदे 45 कृषि यंत्र
Mar 01, 2026 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
बरहट में मलयपुर स्थित जिला कृषि विभाग परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला आयोजित किया गया। उप विकास आयुक्त सुभाष चंद मंडल और जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने मेले का उद्घाटन किया। किसानों ने 45 कृषि यंत्र खरीदे, जिससे आधुनिक खेती के प्रति उनकी रुचि बढ़ी है।

बरहट। मलयपुर स्थित जिला कृषि विभाग परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त सुभाष चंद मंडल तथा जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।इसके बाद अधिकारियों ने मेले में लगाए गए 21 स्टॉलों का भ्रमण कर प्रदर्शित कृषि यंत्रों का अवलोकन किया और किसानों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव व जरूरतों की जानकारी ली। मेले में पहुंचे किसानों ने कुल 45 कृषि यंत्रों की खरीदारी की जिससे आधुनिक खेती के प्रति उनकी बढ़ती रुचि देखी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



