अररिया:शिक्षक महासंघ ने डायट प्राचार्य को शिक्षा भूषण सम्मान से किया सम्मानित
फारबिसगंज के डायट शिक्षण संस्थान के प्राचार्य आफताब आलम को परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार द्वारा शिक्षा भूषण सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू...

फारबिसगंज, एक संवाददाता। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार की ओर से फारबिसगंज स्थित डायट शिक्षण संस्थान के प्राचार्य आफताब आलम को शिक्षा भूषण सम्मान 2025 से सम्मानित किया है। यह सम्मान समारोह बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह एवं महासंघ के प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार के निर्देशानुसार पर दिया गया है। महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने डायट के प्राचार्य आफताब आलम को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर अशोक कुमार ने कहा कि डायट फारबिसगंज के प्राचार्य ने संस्था की बेहतरीन व्यवस्था, कुशल प्रबंधन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इन्हीं कारणों से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से गोपाल जी, रवि कुमार, जितेंद्र कुमार, मो.अफजल, मो.अजहर, ऋषिकांत निगम, विनोद कुमार, रंजन कुमार, रंजेश कुमार सहित सैकड़ों प्रशिक्षु प्रधान शिक्षक सहित प्रशिक्षु शिक्षकगण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




