हवाई अड्डा का जायजा लेने एयरो क्लब की टीम थोड़ी देर बाद आएगी भागलपुर

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट एयरो क्लब ऑफ इंडिया की उच्च स्तरीय निरीक्षण

हवाई अड्डा का जायजा लेने एयरो क्लब की टीम थोड़ी देर बाद आएगी भागलपुर

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट एयरो क्लब ऑफ इंडिया की उच्च स्तरीय निरीक्षण एवं सर्वेक्षण टीम थोड़ी देर बाद भागलपुर पहुंचेगी। सिविल विमानन विभाग से मिली सूचना के बाद डीएम ने डीएलएओ को नोडल पदाधिकारी बनाकर हवाई अड्डा मैदान भेजा है। बता दें कि राज्य सरकार एवं एयरो क्लब ऑफ इंडिया के बीच हवाई खेलों और उड़ानों के प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है। इसी के निमित्त एयरो क्लब ऑफ इंडिया के अधिकारियों एवं संबंधित आयोग के सदस्यों का एक उच्चस्तरीय दल बिहार आयी है। टीम का दौरा सारण, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मुंगेर एवं बेगूसराय में भी प्रस्तावित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।