ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमास्क के साथ आने पर अस्पताल में प्रवेश

मास्क के साथ आने पर अस्पताल में प्रवेश

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में मरीजों को मास्क पहनना अनिवार्य...

मास्क के साथ आने पर अस्पताल में प्रवेश
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 12 Oct 2020 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में मरीजों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बिना मास्क मरीजों को प्रवेश नहीं मिलेगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक भगत ने सभी गार्डों को सख्त निर्देश दिया है कि जो मरीज बिना मास्क के दिखे उन्हें अंदर आने नहीं दें। उधर सोमवार को एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने वालों की अच्छी भीड़ रही। इस दौरान 40 से ज्यादा लोगों का एक्सरे व 25 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। इस दौरान कई लोग बिना मास्क के नजर आये। रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. एके मुरारका ने बताया कि मरीजों को बार-बार समझाने के बाद भी बहाना बना रहे थे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें